Category: Krishna's Guide to Focus and Mindfulness
Read Gita shlokas on how to concentrate the mind and avoid distractions in daily life.
Bhagavad Gita 6.35
Sanskrit Shloka
श्रीभगवानुवाच |
असंशयं महाबाहो मनो दुर्निग्रहं चलम् |
अभ्यासेन तु कौन्तेय वैराग्येण च गृह्यते ||६-३५||
Hindi Meaning: श्रीभगवान् कहते हैं -- हे महबाहो ! नि:सन्देह मन चंचल और कठिनता से वश में होने वाला है; परन्तु, हे कुन्तीपुत्र ! उसे अभ्यास और वैराग्य के द्वारा वश में किया जा सकता है।।
English Meaning: Lord Shri Krishna replied: Doubtless, O Mighty One, the mind is fickle and exceedingly difficult to restrain, but, O Son of Kunti, with practice and renunciation it can be done.
Aaj Ki Shiksha (Today's Lesson)
भगवान् श्रीकृष्ण अर्जुन को पूर्णरूप से जानते थे वह एक वीर योद्धा कर्मशील साहसी और यथार्थवादी पुरुष था। ऐसे असामान्य व्यक्तित्व का पुरुष जब गुरु के उपदिष्ट तत्त्वज्ञान से सहमत होकर उसकी सत्यता या व्यावहारिकता के विषय में सन्देह करता है तब गुरु में भी मन के सन्तुलन तथा शिष्य की विद्रोही बुद्धि को समझने और समझाने की असाधारण क्षमता का होना आवश्यक होता है।
Lord Shri Krishna replied: Doubtless, O Mighty One, the mind is fickle and exceedingly difficult to restrain, but, O Son of Kunti, with practice and renunciation it can be done।